कैसे करे दिल की धड़कन सामान्य – Normal Heart Beat
Post Contents
दिल को हेल्थी रखने के लिए क्या खाए
डॉक्टर्स को अक्सर अपने देखा होगा की किसी भी तरह की बीमारी की जांच के लिए सबसे पहले हाथो की नब्ज़ और दिल की धडकनों की जांच करते है।
दरअसल दिल की धड़कन की गति और उसकी गिनती के अनुसार डॉक्टर्स पता लगा सकते है की आपको क्या परेशानी हो सकती है।
दिल की धडकनों का तेज या धीरे चलने की वजह (The reason for heart beat beats fast or slow)
एक सामान्य व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 से 80 बार धड़कता है लेकिन अगर ये गिनती 80 के पार या फिर 70 से कम होती है तो ये चिंता का विषय हो सकता है।
दिल की धड़कन असमान्य होने के कारण
- समय पर न सोने और न जागने के कारण।
- बहुत अधिक कैफीन और निकोटिन के सेवन से।
- धुम्रपान और मदिरापान से।
- बहुत अधिक कोलेस्ट्रोल और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन खाने से।
- बहुत अधिक नमक और सोडियम युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से।
- खून की कमी अथवा एनीमिया होने से।
- हार्मोन्स में हुए अचानक बदलावों की वजह से।
- किसी बात का आंशिक डर।
- बहुत अधिक भाग-दौड़ और शारीरिक मेहनत के कारण।
क्या–क्या खाए दिल के लिए (what to eat for healthy heart)
दिल को हेल्थी रखने के लिए क्या खाए
1. ओटमील (Oatmeal)
ओटमील साबूत अनाज (Whole Grains) का मिक्सचर होता है, इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है साथ ही चयापचय (Metabolism) को कण्ट्रोल करके हार्ट के ब्लड सेल्स में इकट्ठी हो चुकी एक्स्ट्रा चर्बी को बहुत तेजी से घटाता है।
रोजाना सुबह नाश्ते में एक कटोरी ओटमील आपको पुरे दिन एनर्जी से भरा हुआ रखता है।
2. आलू (Potato)
Read more, Low TSH Levels – थाइरोइड में सबसे असरदार 9 चीज़ें, करें तेजी से कंट्रोल
आलू में पोटेशियम और फाइबर पाया जाता है। रोजाना अपने खाने में एक आलू को ओलिव आयल में हल्का सा भून कर खाए।
इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है। ओलिव आयल में मौजूद विटामिन-E दिल को स्वस्थ बनाये रखने में बहुत ही लाभदायक है। खाना बनाने के लिए ओलिव आयल का इस्तेमाल करें।
3. ग्रीन टी (Green Tea)
ग्रीन टी (tea) में मौजूद एंटी-ओक्सिडेंट हमारे चयापचय (Metabolism) को बढ़ाने में बहुत ही मददगार है।
रोजाना खाली पेट ग्रीन टी (tea) लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) कम होता है। इसमें फ्लावेनोइड होता है जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में बहुत ही लाभदायक होता है।
4. बादाम और अखरोट (Almond and Walnuts)
बादाम में विटामिन-E और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हमारे हार्ट को मजबूती देने में बहुत ही असरदार होता है।
इसके सेवन से हार्ट के ब्लड सेल्स में जमी एक्स्ट्रा चर्बी खत्म होती है। ये हमारे कोलेस्ट्रोल लेवल को कण्ट्रोल करके रखती है।
5. अनार (Pomograntes)
अनार में फ्लैवेनॉइड (Flavonoid) और एंटी-ओक्सिडेंट प्रॉपर्टीज होती है जो हार्ट तक ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर करता है, साथ ही अनार या अनार के जूस के रोजाना सेवन से नए ब्लड सेल्स का निर्माण होता है,
अनार के साथ रोजाना एक सेब का सेवन करे। सेब दिल के साथ-साथ पुरे शरीर को स्वस्थ बना कर रखता है।
6. ब्रोकली (Broccoli)
ब्रोकली को पूरी तरह से पका कर खाने के बजाय इसको कच्चा या फिर हल्का सा उबाल कर खाने से हमारा दिल कई तरह की बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है,
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड विटामिन-D और एंटी- ऑक्सीडेंट गुण होते है।
Read more, Desi Ghee – देसी घी खाने के फायदे और नुक्सान जानें
7. संतरा (Orange)
संतरा या कोई भी फल जो रस से भरा हुआ होता है उसका सेवन दिल को मजबूती देने में बहुत ही इफेक्टिव होता है।
संतरे में विटामिन-C और पोटेशियम पाया जाता है इसके अलावा इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोस होता है जो ब्लड में सुगर की मात्रा को लेवल में रखता है।
8. डार्क चॉकलेट्स (Dark Chocolates)
वैसे तो चॉकलेट्स का ज्यादा सेवन नुक्सान देह हो सकता है लेकिन अगर आपको किसी तरह की दिल बीमारी है तो डार्क चॉकलेट्स खाना काफी फायदेमंद होता है।
इसमें फ्लावानोल (Flavonol), पोटेशियम, पोलिफेनोल और एंटी-ओक्सिडेंट होता है, जो ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल (Cholesterol) लेवल को कण्ट्रोल करके ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा



