Balm for Joint Pain – जोड़ो के दर्द Arthritis को ख़त्म करे, चमत्कारी बाम
Post Contents
दर्द चाहे घुटनों (Knee pain) में हो या फिर एड़ियों (Heel pain) में हमारी हड्डियों (Bone Pain) या शरीर के अलग अलग जोड़ों (Joint Pain) में जब दर्द होना शुरू हो जाता है तो यह दर्द धीरे धीरे बढ़ता चला जाता है।
जोड़ों में दर्द (Pain in joints), कमर में दर्द (Back Pain) वैसे तो सुनने में बहुत आम और साधारण समस्या लगती है लेकिन सही मायनों में यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है जिस पर अगर ठीक तरह से ध्यान नहीं दिया जाए तो समय के साथ साथ यह एक बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है जिसके चलते हमें हर दिन जोड़ों में दर्द (Knee pain) और सूजन (Knee swelling) की समस्या का सामना करना पड़ता है।
अगर आपको कमर (Back), कंधे (Shoulder), गर्दन (Neck) या शरीर के दूसरे किसी भी अंग में अक्सर दर्द रहता है या आप एक लंबे समय से गठिया (RA), अर्थराइटिस (Arthritis) या यूरिक ऐसिड (Uric Acid) की वजह से होने वाले दर्द से परेशान हैं तो इस article को अंत तक जरूर पढ़ें।
जब भी हमारे शरीर में जोड़ों (Joint) या फिर मांसपेशियों में दर्द (Muscle Pain) की समस्या शुरू होती है तो सबसे पहले उस दर्द से छुटकारा पाने के लिए हम बाहरी रूप से उपचार करते हैं जिसके लिए हम तरह तरह के बाम (Balm) या फिर तेल (Oil) का इस्तेमाल करते हैं।
ज्यादातर चीजों का असर दर्द पर केवल टेम्परेरी होता है जिसकी वजह से थोड़े ही समय बाद दर्द (Pain) दुबारा शुरू हो जाता है।
जानते हैं, जोड़ों तथा शरीर के अंगों से जुड़े किसी भी तरह के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए घर पर ही पूरी तरह प्राकृतिक बाम (Homemade) कैसे बनाया जाए ।
इसे बनाना तो आसान है ही साथ ही जितने कम समय में यह बन कर तैयार हो जाता है उतनी ही ज्यादा तेजी से इस्तेमाल के बाद इसका असर दिखना शुरू हो जाता है।
अगर आप इसे एक बार बनाकर इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं तो समय के साथ साथ जोड़ों में होने वाला दर्द (Joint pain relief) हमेशा के लिए ठीक किया जा सकता है।
Read more, Ayurveda Health Care – आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद न करें ये काम
Balm for Joint Pain
तो चलिए जान लेते हैं इसे तैयार कैसे करना है इसे बनाने के लिए हमें जरूरत होगी,
- तिल का तेल Til oil
- लौंग – Clove
- अदरक – Ginger
- दालचीनी – Cinnamon
- इलायची – Green Cardamom
- लहसुन – Garlic
- Bay लीव्स यानि की तेज पत्ता – Bay leaf
- मेथी दाना – Fenugreek Seed
- अजवाइन – Carom Seed
- कपूर – Kapoor
- यूकेलिप्टस यानि कि नीलगिरी का तेल और मोम की – Eucalyptus oil
सुनने में यह सामग्री थोड़ी ज्यादा लगती है लेकिन बताई गई सारी ही चीजों में से लगभग सभी चीजें हमारे घर में ही मौजूद होती है और साथ ही बाजार में भी यह आसानी से मिल जाती है।
नीलगिरी का तेल आपको किसी भी आयुर्वेदिक (Ayurvedic) या दवाई की दुकान पर आसानी से मिल जाएगा और मोम के लिए आप पैराफिन वैक्स या फिर जलाये जाने वाली मोमबत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
How to Prepare
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सात से आठ बड़े चम्मच तिल के तेल (Til ka Tel) को मध्यम आंच पर गर्म करें।
गरम हो जाने के बाद इसमें एक बड़ा चम्मच दालचीनी को छोटे टुकड़ों में तोड़ कर डालें और इसे एक मिनट के लिए मध्यम आंच पर चलाएं।
उसके बाद इसमें दो बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक और एक बड़ा चम्मच लौंग यानी की 20 से 25 लौंग मिलाकर इसे मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट और चलाएं।
उसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच मेथी दाना और एक बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन डालकर एक बड़े चम्मच हरी इलायची को खोलकर छिलके सहित मिलाएं और इसे पांच मिनट तक मध्यम आंच पर चलाते रहें।
धीरे धीरे आप देखेंगे कि सारी चीजों का कलर ब्राउन होता जाएगा ( Balm for Joint Pain )।
पांच मिनट हो जाने के बाद इसमें आधा चम्मच अजवाइन और दो तेजपत्ते डालकर इसे पांच मिनट के लिए और चलाएं।
इसे पकाते समय कुछ चीजें जलकर काली हो जाती हैं और कुछ चीजें डार्क ब्राउन कलर में बदल जाती हैं।
ठीक उस समय गैस को बंद कर दें और तेल को छानकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
इसमें हमने ताजे अदरक का इस्तेमाल किया है जिसकी वजह से पकने के बाद तेल की मात्रा पहले से थोड़ी कम हो जाती है।
तेल ठंडा हो जाने के बाद हमें इसमें बची हुई सामग्री को मिलाना है। इसके लिए एक बर्तन में पानी गरम करके उसके ऊपर स्टील या कांच का बर्तन रख दें।
उसके बाद इसमें चार से पांच चम्मच सारी चीजों से मिलकर बना तेल डालकर आधा चम्मच कपूर मिलाएं ( Balm for Joint Pain )।
तेल के गरम होने पर कपूर उसमें धीरे धीरे पिघलने लग जाता है। उसके बाद इसमें आधा चम्मच नीलगिरी का तेल और लगभग दो चम्मच मोम मिला कर इसे दो से तीन मिनट गरम करें गरम होने के बाद इसमें मौजूद कपूर और मोम पूरी तरह से पिघल जाएगा।
उसके बाद गैस को बंद कर दें और ठंडा होने से पहले ही इसे किसी जार में भरकर रख लें। जैसे जैसे यह ठंडा होता जाएगा वैसे वैसे यह जमता जाएगा और जमने के बाद यह पूरी तरह बाजार में मिलने वाले बाम की तरह बन जाएगा।
इतनी सारी अलग अलग चीजों से मिलकर बने होने के बावजूद भी इसमें से किसी भी चीज की स्मेल नहीं आती है।
Read more, Calcium- कैल्शियम की कमी को पूरा करने का घरेलू इलाज – Home Remedy
केवल कपूर और नीलगिरी के तेल की खुशबू आती है। इस तैयार बाम का इस्तेमाल शरीर में किसी भी जगह के जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द होने पर मोच आने पर या गले में दर्द होने पर भी किया जा सकता है। दर्द वाली जगह पर इस बांध से पांच से 10 मिनट अच्छी तरह से मालिश करें और उसके बाद उस जगह को कपड़े की सहायता से कवर करके रखें।
ऐसा करने से हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को गर्माहट मिलती है जिससे कि होने वाले दर्द में तुरंत आराम मिलने लगता है।
लगातार इस बात का इस्तेमाल करते रहने पर आप देखेंगे कि जोड़ों में होने वाला दर्द धीरे धीरे कम होता जाएगा ( Balm for Joint Pain )।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा






[…] Read more, Balm for Joint Pain – जोड़ो के दर्द Arthritis को ख़त्म कर… […]