Clean Blood Vessels – ब्लड क्लोटिंग को कम करके, धमनियों को साफ करते हैं यह 5 जूस, हार्ट के मरीजों को जरूर पीने चाहिए
Post Contents
जानते हैं, 5 जूस जो ब्लड क्लॉटिंग को कम करते हैं और धमनियों को साफ करते हैं। हार्ट के मरीजों को इन्हें जरूर पीना चाहिए।
आम लोग भी अगर हार्ट की बीमारी से बचना चाहते हैं तो उन्हें भी ये पाँच जूस जरूर पीने चाहिए।
1. गाजर और चुकंदर का जूस – Clean Blood Vessels
गाजर और चुकंदर का जूस पीने से धमनियां साफ होती हैं। चुकंदर ब्लड प्रेशर को कम करता है। चुकंदर में नाइट्रेट्स नाम के पदार्थ होते हैं जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं।
नाइट्रिक ऑक्साइड धमनियों को खोलता है और धमनियों को लचीला बनाता है। गाजर में भी नाइट्रेट होता है। गाजर में नाइट्रेट के अलावा बीटा कैरोटीन भी होता है, जो ब्लड वेसल्स को क्लीन करता है।
गाजर और चुकंदर का जूस पीना अपनी ब्लड वेसल्स को खोलने का एक अच्छा उपाय है।
2. अदरक, लहसुन और नींबू का जूस – Clean Blood Vessels
इस जूस को पीने से धमनियां साफ होती हैं। कॉलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लॉकेज दूर होती है क्योंकि इसमें जो हमने लहसुन मिलाया है वह खून पतला करता है।
अदरक धमनियों की वॉल्स को मजबूत बनाता है और नींबू में विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड होते हैं जो ब्लड वेसल्स को साफ करते हैं।
इस जूस को बनाने के लिए एक गड्डी लहसुन की ले लीजिए। एक इंच का टुकड़ा अदरक का ले लीजिए और एक नींबू का रस ले लीजिए।
अदरक और लहसुन को कूटकर एक गिलास पानी में मिला लीजिए और इसे उबाल लीजिए। इसके बाद इस पानी को छान लीजिए ठंडा कर लीजिए। इसके बीच में एक नींबू का रस मिला लीजिए। आपका जूस तैयार है।
Read more, How to Clean Kidney Naturally at Home – किडनी सफाई के घरेलू उपाय
3. खीरे और पुदीने का जूस – Clean Blood Vessels
यह जूस भी हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। खीरे में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो धमनियों को साफ करता है। खीरे में पॉलीफेनॉल्स होते हैं। यह भी ब्लड वेसल्स को साफ करते हैं और ब्लड फ्लो को अच्छा बनाते हैं।
पुदीने की ताजा पत्तियां ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने से बचाती हैं। पुदीने से हाई ब्लड प्रेशर भी कम होता है तो यह जूस भी हार्ट के पेशेंट्स को जरूर पीना चाहिए। एक गिलास खीरे के रस में पुदीने की कुछ ताजा पत्तियां काटकर मिलाइए और फिर पीजिए।
4. फूलगोभी और पालक का जूस – Clean Blood Vessels
फूलगोभी और पालक का जूस भी हार्ट पेशेंट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस जूस में कैरोटीनॉयड होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं। यह जूस शरीर के हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है।
इस जूस में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और हार्ट मजबूत होता है। इस जूस को भी हार्ट पेशेंट्स को जरूर पीना चाहिए।
Read more, Leg Pain – वेरिकोस वेन्स की समस्या को दूर करने के आसान और असरदार घरेलू उपाय
5. खट्टे फलों का जूस – जैसे संतरा, मौसमी, किन्नू, पाइनएपल वगैरह – Clean Blood Vessels
खट्टे फलों में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और ब्लड क्लॉट को कम करते हैं। खट्टे फलों का जूस पीने से हार्ट डिजीज कम होती है। खट्टे फलों का जूस पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
तो ये जो पाँच जूस हमने जाने हैं, इन्हें हार्ट पेशेंट्स को तो पीना ही चाहिए। आम लोगों को भी पीना चाहिए, जो लोग हार्ट की बीमारी से बचना चाहते हैं।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा



