Desi Ghee – देसी घी खाने के फायदे और नुक्सान जानें
Post Contents
हमारे खान पान में घी का इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता आ रहा है। कुछ लोगों को घी खाना पसंद होता है लेकिन कुछ लोग घी का सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं समझते।
परंतु घी नहीं खाने का निर्णय हर नजरिये से गलत ही होता है क्योंकि घी खाने से हमारे शरीर को जो लाभ मिलते हैं वह किसी दूसरी चीज के जरिए हमें कभी नहीं मिल सकते।
आपने देखा होगा गांव में रहने वाले लोग और खान पान में पुराने समय से चलते आ रहे नियमों का पालन करने वाले लोग लंबी उम्र तक स्वस्थ रहते हैं।
साथ ही मोटापा और दिल की बीमारियां उन्हें कभी नहीं होती क्योंकि हमारी संस्कृति में भी घी को बहुत मान्यता दी गई है और इसकी मदद से कई तरह की बीमारियों को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।
लेकिन क्या घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? क्या इसके हमारे शरीर पर कुछ बुरे प्रभाव भी हो सकते हैं?
जी हां ऐसा होना भी पूरी तरह संभव है। घी का सेवन अगर सही मात्रा में और सही समय के अनुसार किया जाए तो यह हमारी हड्डियों, बालों, पेट और त्वचा के लिए चमत्कारी रूप से फायदेमंद होता है। लेकिन इसके लिए घी का शुद्ध होना भी जरूरी है।
जानते हैं घी का सेवन हमें किस तरह करना चाहिए ? इससे हमें क्या क्या लाभ मिलते हैं और किन लोगों को घी का सेवन नहीं करना चाहिए?
Desi Ghee Benefits
घी की तुलना अगर खाना पकाने वाले किसी भी तेल से की जाए तो यह उनके मुकाबले ज्यादा लाइट और ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन आज ज्यादातर लोग ऐसा नहीं सोचते।
ज्यादा घी खाना हमारी सेहत के लिए बुरा होता है और इससे हमें कई तरह के नुकसान भी होते हैं। इस तरह की बातों को लोगों के बीच में जिन्होंने सबसे पहले फैलाया वह है बड़ी बड़ी विदेशी रिफाइंड आयल बनाने वाली कंपनियां मुनाफा कमाने के लिए अपने तेल को दिल और स्वास्थ्य के लिए अच्छा बताकर घी की बुराई करने से उन्हें फायदा मिलता गया और लोगों की घी के प्रति सोच पूरी तरह बदलती गई।
जिसके चलते आज ज्यादातर लोग घी को मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाला समझते हैं और इसका सेवन करने से भी कतराते हैं। जबकि यह बात पूरी तरह सच नहीं है घी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है पर इसमें सबसे ज्यादा फायदेमंद गाय का घी होता है क्योंकि गाय का घी हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता नहीं बल्कि घटाता है।
1. घी के अंदर फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसमें मौजूद चिकनाई हमारे पेट और आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने का काम करती है जिसकी मदद से शरीर में जमी जिद्दी से जिद्दी चर्बी भी समय के साथ साथ कम होती जाती है।
2. तेल के मुकाबले घी को पचाना ज्यादा आसान होता है और जितना जल्दी यह पचता है उतना ही तेजी से यह हमारे खून और शरीर के दूसरे अंगों में भी पहुंचता है इसलिए इसका असर हमारे शरीर के साथ साथ आंखों और दिमाग पर भी होता है।
3. रोजाना घी खाने वाले व्यक्ति की सोचने और समझने की शक्ति दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा तेज होती है इसलिए पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स और बढ़ती उम्र वाले बच्चों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
4. घी के अंदर एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज पाई जाती है जोकि हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से हम हर मौसम में होने वाली तरह तरह की बीमारियों और इन्फेक्शन से दूर रहते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होने से कोई भी बीमारी होने पर हमारा शरीर उसे कम समय में ही ठीक कर देता है।
5. हमारी हड्डियों और जोड़ों के बीच में एक चिकना पदार्थ पाया जाता है जो कि हमारी हड्डियों के लचीलेपन और जोड़ों के मूवमेंट के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर शरीर में इसकी मात्रा कम हो जाती है तो जोड़ों में से आवाज आना और दर्द होना शुरू हो जाता है।
ज्यादातर स्थितियों में अर्थराइटिस जैसी बीमारी होने की यही वजह होती है। जिन्हें भी जोड़ों में दर्द की समस्या होती है उन्हें हमेशा की खाने की सलाह जरूर दी जाती है क्योंकि घी से जोड़ों के बीच में पाए जाने वाले लुब्रीकेंट की मात्रा बढ़ती है और हड्डियां भी मजबूत होती।
6. अगर आप कब्ज पेट साफ नहीं होने या पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो ऐसे में अपनी रोजाना डाइट में घी को जरूर शामिल करें क्योंकि घी हमारे पेट के लिए एक वरदान की तरह है जिसके इस्तेमाल से पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या को ठीक किया जा सकता है।
7. हमारे शरीर को ताकत प्रदान करने के साथ साथ घी हमारी सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद होता है।
8. Ghee for Hair
इसमें मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट तत्व हमारी त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं और साथ ही बालों के झड़ने और पकने की समस्या में घी का नियमित सेवन करने से सुधार आने लगता है।
9. पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही किसी भी तरह की यौन कमजोरी होने पर भी घी का सेवन करने से फायदा मिलता है क्योंकि घी हमारी फर्टिलिटी को भी बूस्ट करता है।
घी का सेवन किस तरह किया जाना चाहिए? Desi Ghee
सबसे पहले तो कोशिश करें खाने में केवल गाय का घी ही इस्तेमाल करें क्योंकि घी अपने आप में एक प्योर फैट है और गाय का घी ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। घी के अंदर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, शुगर और फैटी एसिड्स के साथ साथ फाइबर भी मौजूद होते हैं।
एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में तीन से चार चम्मच घी का सेवन कर सकता है।
घी का सेवन सब्जी रोटी या दाल में ऊपर से मिलाकर किया जा सकता है और साथ ही खाना बनाने या तलने के लिए तेल की जगह घी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
रात के मुकाबले दिन के समय घी ज्यादा तेजी से पचता है और शरीर में पूरी तरह एब्जॉर्ब होकर हमें ज्यादा फायदा पहुंचाता है। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा मात्रा में घी का सेवन दिन के समय ही करें।
रात के समय अगर घी खाना हो तो इसकी मात्रा को थोड़ा कम ही रखें। घी हमारी सेहत के लिए चाहे जितना अच्छा हो लेकिन घी से बनी मिठाइयों का सेवन हमें न के बराबर करना चाहिए।
हमारे देश में बनने वाले तरह तरह के स्वादिष्ट मीठे व्यंजनों में चीनी कूट कूटकर भरी होती है जो कि हर हाल में हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है। फिर चाहे शुद्ध देसी घी द्वारा निर्मित क्यों न लिखा हो। कोशिश करें की मीठी चीजें कम ही खाएं।
जिन लोगों को दूध या फिर दूध से बनी दूसरी चीजें जैसे कि दही छाछ और पनीर आदि से एलर्जी है वह लोग भी घी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि घी पूरी तरह से लैक्टोज फ्री होता है।
तो Friends, अगर आप ghee का सेवन नहीं करते हैं तो इससे जुड़े अद्भुत फायदों को प्राप्त करने के लिए आज ही घी का सेवन करना शुरू कर दें और जिन लोगों को घी के बारे में गलत फहमी है उन लोगों से इस Article को जरूर शेयर करें।
[…] […]
[…] […]