Garlic – लहसुन खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका

Post Contents

- Advertisement -

Sharing is caring!

Garlic – लहसुन खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका

- Advertisement -

Post Contents

आयुर्वेद (Ayurveda) में अनेकों ग्रंथों में बताया गया है कि लहसुन यानी Garlic खाने के कितने जबरदस्त फायदे होते हैं और इसके फायदे के बारे में आप पहले से ही काफी कुछ जानते होंगे

पर लहसुन (garlic)खाने से हमारे शरीर को पूरी तरह से लाभ तभी मिलता है जब हमें इसे खाने का सही तरीका (method)और सही समय (timing)का पता हो।

चलिए इस article में जानते हैं कि, 

  • लहसुन खाने का सही तरीका (methods)क्या होता है। 
  • इसे खाने का सही समय (time)क्या है।
  •  लहसुन खाने के क्या फायदे (benefits) होते हैं।
- Advertisement -

इसके साथ साथ हम जानेंगे कि दिनभर में हमें कितने लहसुन (garlic) खाने चाहिए और किन लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए

लहसुन का उपयोग (use) लगभग सभी करते हैं लहसुन भोजन के स्वाद (taste) को और भी बढ़ा देता है पर अगर आप लहसुन को सब्जी में पकाकर (Cook) खाते हैं तो इसके 90% पोषक गुण लगभग नष्ट हो जाते हैं जिसकी वजह से हमें इसका पूरी तरह से लाभ (benefit) नहीं मिल पाता। 

लहसुन खाने का हमें पूरी तरह से फायदा तभी होता है जब हम इसे औषधि (medicine) की तरह उपयोग करें। 

लहसुन में एंटी बैक्टेरियल (anti-bacterial), एंटी वायरल (anti-viral), एंटी फंगल (anti-fungal) और एंटी ऑक्सीडेंट (anti-oxidant) गुण पाए जाते हैं। 

इसके साथ साथ इसमें सेलेनियम (selenium) , आयरन (iron) , विटामिन बी (vitamin b), विटामिन ए (vitamin A) और एलिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। 

- Advertisement -

इसके अलावा लहसुन में कैल्शियम (calcium), कॉपर (copper), पोटेशियम (pottasium), आयरन (iron) और विटामिन बी वन (vitamin b1) भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। 

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 30 ग्राम लहसुन में डेली की जरूरत का,  

  • 23% मैगनीज manganese
  • 17% विटामिन बी सिक्स (B6)
  • 15% पर्सेंट विटामिन सी vitamin c
  • 6% सेलेनियम selenium और 
  • 0.6% फाइबर fiber पाया जाता है

लहसुन हमारे लिए किस तरह से फायदेमंद  (beneficial) है। 

1. जिन लोगों को हाई बीपी (high bp) की समस्या हो उनके लिए सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। 

2. इसके साथ साथ ये कोलेस्ट्रोल (cholesterol) को कम कर गाढ़े खून को पतला करता है। 

3. यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट नीबू का रस (lemon juice) और लहसुन का एक साथ सेवन करते हैं तो आपका वजन दोगुना तेजी से कम होगा (weight loss)। 

इसका कारण यह है कि इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और इसी वजह से आपको ज्यादा भूख नहीं लगती। 

इसलिए यह वेट लॉस के (weight loss) लिए एक अच्छा विकल्प है।

4. लहसुन में एंटी बैक्टेरियल एंटीवायरल प्रोपर्टी होती है जिसकी वजह से सर्दी खांसी जुकाम (flu) में राहत मिलती है। 

5. इसके साथ साथ यह इम्यूनिटी (immunity) बढ़ाने में भी बहुत ही मददगार है 

6. लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसलिए यदि आप सर्दियों (winters) में रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आपको ठंडी भी कम लगेगी। 

7. लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं (heart problems) को भी दूर करता है। लहसुन खाने से खून का जमाव(clot) नहीं होता है और हार्टअटैक (heart attack).का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

इसलिए लहसुन दिल (heart) को स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छा आहार (food)है। 

8. लहसुन में मौजूद फाइबर्स (fibers) आपके डाइजेस्टिव सिस्टम (digestive system)को ठीक करने में भी बहुत ही मददगार होता है। 

यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कलियां धीरे धीरे चबाकर उसके बाद गुनगुना पानी पी लें तो इससे आपका डाइजेशन (digestion) अच्छा रहेगा। 

9. लहसुन शरीर को डिटॉक्स (detox) करने का भी काम करता है। 

10. अगर आपके दांतों में दर्द (tooth pain)होता हो तो लहसुन की एक कली आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। 

लहसुन में एंटी बैक्टीरियल (anti bacterial)तत्व होते हैं जो दांत के दर्द से राहत दिलाता है। 

इसके लिए आप लहसुन की एक कली को पीस कर दांत के दर्द (tooth pain)की जगह पर लगा दें उसी समय आपको आराम लगने लगेगा। 

11. लहसुन में पोटेशियम (potassium), फॉस्फोरस (phosphorous)जैसे बेहतरीन तत्व पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों (bones)को मजबूत बनाए रखने में बेहद मददगार होते हैं। 

यदि आप नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते हैं तो एक से दो महीने में जॉइंट पेन (joint pain) यानी जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

 ये तो हमने बात की लहसुन के क्या फायदे होते हैं पर लहसुन खाने का हमें पूरी तरह से फायदा तभी होता है जब हमें इसे खाने का सही समय (time)और सही तरीका (method)पता हो। 

 1. वैसे तो लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए इससे हमारे शरीर (body) को जबरदस्त फायदा होता है

 पर हर किसी के शरीर की तासीर अलग होती है और इसे आप किस कारण के लिए खाते हैं इस पर भी डिपेंड करता है।

2. लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए आप लहसुन की कली (garlic cloves) को रात को काटकर पानी में भिगो कर रात भर रख दें और फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे इसकी गर्मी निकल जाएगी 

3.अगर आप इसका सेवन इस तरह से नहीं कर सकते तो इसे आप लौकी के जूस (juice) में डालकर भी पी सकते हैं।

4. लहसुन का सेवन आप दोपहर को सलाद (salad) जैसे खीरा (cucumber) के साथ भी कर सकते हैं

5. अगर आप लहसुन का सेवन रात के समय करते हैं तो इसके लिए आप लहसुन की दो कली घी (ghee) में भूनकर खाएं तो इससे आपको अलग फायदा होगा। 

इससे दुर्गंध (foul smell)खत्म हो जाती है और यह एक रसायन (rasayana) की तरह काम करता है। 

6. इसके साथ साथ सर्दियों (winters) के मौसम में अगर आप लहसुन की एक कली  रात को खाकर सोते हैं तो इससे आपको ठंड कम लगेगी। (Garlic)

7.किसी किसी को कच्चा लहसुन खाने से जलन (acidity) की समस्या होती है तो इस स्थिति में आप इसका सेवन Direct न करें तो अच्छा है। 

इसके लिए आप 200 ग्राम लहसुन को अच्छी तरह छोटे छोटे टुकड़ों में काट (chop) लें या फिर पीस लें और फिर इसमें 100 gm शहद (honey) अच्छी तरह मिला लें और अब इस मिश्रण (mixture) को किसी कांच (glass) के बर्तन में डालकर रख दें 

और फिर डेली सुबह खाली पेट (empty stomach) एक चम्मच इस मिश्रण को चबा चबाकर (chew) खाएं। इस मिश्रण से आपको अनोखे लाभ (benefits) मिलेंगे।

Read more, How to Improve Eyesight Naturally at Home – आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय

हमें दिनभर में कितनी (how much) लहसुन खानी चाहिए 

 1. हमें एक दिन में 2 से 3 लहसुन की कली से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इससे ज्यादा मात्रा (amount) में सेवन करना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक (harmful) हो सकता है।

2. कुछ लोगों को ये लगता है कि लहसुन की तासीर गर्म होती है तो इसलिए इसे गर्मियों (summer) में नहीं खाना चाहिए जो कि बिल्कुल गलत है।  लहसुन को गर्मियां हो या सर्दियां दोनों ही मौसम (weather) में खाना चाहिए। 

3. अगर सर्दियां है तो 2 लहसुन की कली खा (eat) सकते हैं और अगर गर्मियां है तो एक लहसुन की कली खाएं तो अच्छा है। 

लहसुन का यदि आप जरूरत से अधिक मात्रा में (excessive use) सेवन करते हैं तो इससे भयंकर नुकसान भी होते हैं।  

हर किसी का शरीर (body) अलग होता है इसलिए किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए यानि किन conditions में लहसुन खाने से नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं। 

1. अगर आपका लिवर कमजोर (liver weakness) है या फिर लिवर से संबंधित कोई भी बीमारी है तो ऐसे लोगों को कच्चा लहसुन खाने से परहेज (avoid) करनी चाहिए। 

2. अगर आप लो बीपी (low bp) के पेशेंट हैं तो इस स्थिति में भी आपको लहसुन (Garlic) का सेवन नहीं करना चाहिए। 

3. अगर आप खून को पतला (blood thinning) करने की दवाई ले रहे हों तो आपको लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। (Garlic)

इसका कारण यह है कि लहसुन एक ऐसी औषधि (medicine) है जो हमारे ब्लड (blood) यानि खून को पतला करने का काम करता है तो अगर आप इस स्थिति में लहसुन का सेवन करते हैं तो यह आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है। 

4. प्रेग्नेंट वुमन (pregnancy) को भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए 

 5. अगर आप किसी भी तरह की सर्जरी (surgery) या ऑपरेशन करवाने जा रहे हों तो इससे पहले भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। 

उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा

Sharing is caring!

Summary
Garlic - लहसुन खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका
Article Name
Garlic - लहसुन खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका
Description
Garlic - लहसुन खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका - Garlic - लहसुन (garlic)खाने से हमारे शरीर को पूरी तरह से लाभ तभी मिलता है जब हमें इसे खाने का सही तरीका (method)और सही समय (timing)का पता हो। जानते हैं
Author
Publisher Name
Ayurved Guide
Publisher Logo
- Advertisement -
DrSeema Guptahttps://www.ayurvedguide.com
I am an Ayurvedic Doctor, serving humanity through Ayurveda an Ancient System of Medicine from the last 21 years, by advising Ayurveda principles and healing the ailments. I follow the principle that prevention is always better than cure.

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Garlic Benefits – Health benefits and uses of fresh garlic – How to use

Garlic Benefits - Health benefits and uses of fresh garlic - How to use Garlic is one of...

Ajwain Water Benefits – अजवाइन के पानी का पानी पीने के 4 फायदे और 3 नुकसान

Ajwain Water Benefits - अजवाइन के पानी का पानी पीने के 4 फायदे और 3 नुकसान जानते हैं, अजवायन...

Symptoms – सिर्फ लक्षणों से जानिए आपको कौन सी बीमारी है

Symptoms - सिर्फ लक्षणों से जानिए आपको कौन सी बीमारी है कोई भी बीमारी अगर शुरूआत में ही...

Get in Touch

83,651FansLike
1,456FollowersFollow
8,464FollowersFollow
943FollowersFollow
22,300SubscribersSubscribe

Latest Posts

Garlic Benefits – Health benefits and uses of fresh garlic – How to use

Garlic Benefits - Health benefits and uses of fresh garlic - How to use Garlic is one of...

Ajwain Water Benefits – अजवाइन के पानी का पानी पीने के 4 फायदे और 3 नुकसान

Ajwain Water Benefits - अजवाइन के पानी का पानी पीने के 4 फायदे और 3 नुकसान जानते हैं, अजवायन...

Symptoms – सिर्फ लक्षणों से जानिए आपको कौन सी बीमारी है

Symptoms - सिर्फ लक्षणों से जानिए आपको कौन सी बीमारी है कोई भी बीमारी अगर शुरूआत में ही...

Cucumber Benefits – हर रोज एक खीरा खाने के फायदे

Cucumber Benefits - हर रोज एक खीरा खाने के फायदे आप हर रोज़ एक खीरा खाना शुरू कर दीजिये...

Regrow Hair Naturally in 3 Weeks – इन 8 चीजों को खाने से बाल दोबारा उगने लगते हैं

Regrow Hair Naturally in 3 Weeks - इन 8 चीजों को खाने से बाल दोबारा उगने लगते हैं hair...
Summary
Garlic - लहसुन खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका
Article Name
Garlic - लहसुन खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका
Description
Garlic - लहसुन खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका - Garlic - लहसुन (garlic)खाने से हमारे शरीर को पूरी तरह से लाभ तभी मिलता है जब हमें इसे खाने का सही तरीका (method)और सही समय (timing)का पता हो। जानते हैं
Author
Publisher Name
Ayurved Guide
Publisher Logo