Kheer – गुड़ की खीर के फायदे सर्दियों में
Post Contents
खीर भारत में खाए जाने वाले सबसे पसंदीदा मिष्ठानों में से एक है।
त्योहारों पर अक्सर दूध, चावल और चीनी डालकर और खूब सारे मेवे डालकर खीर बनाई जाती है।
लेकिन चीनी की जगह अगर खीर में थोड़ा सा गुड़ मिला दिया जाए तो इससे ना सिर्फ इसका स्वाद बढ़ता है बल्कि इसके पोषक तत्वों में भी कई गुना वृद्धि देखी जाती है।
सर्दियों में अगर गुड़ की खीर खाई जाए तो इससे सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं।
चलिए एक एक करके इन फायदों के बारे में जानते हैं।
1. गुड़ की खीर एक नेचुरल स्वीटनर है – Kheer
चीनी एक आर्टिफिशियल स्वीटनर होता है। चीनी का सेवन करने से किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ता है। चीनी खाने से दांत भी खराब हो सकते हैं।
वहीं गुड़ एक नेचुरल स्वीटनर है। गुड़ से बनी चीजें खाने से किडनी और पेट की समस्या का खतरा कम होता है तो आपको आर्टिफिशल स्वीटनर नहीं खाना चाहिए। नैचुरल स्वीटनर खाना चाहिए। इसलिए चीनी की खीर की जगह गुड़ की खीर खाएं।
2. गुड़ की खीर खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है – Kheer
गुड़ में ज़िंक और सेलेनियम जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसके अलावा बहुत सारे मिनरल्स होते हैं। ये सभी मिलकर शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर को होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
इससे शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ती है तो गुड़ की खीर खाएंगे तो आपको स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी मिलेगी।
Read more, क्या होती है चर्बी की गांठ, जानें इसके कारण और घरेलू इलाज – Lipoma Ayurvedic Treatment
3. गुड़ की खीर खून साफ करती है – Kheer
जब शरीर का खून साफ होता है तो बहुत सारी बीमारियां ठीक होती हैं और लंबी उम्र तक भी इंसान को गंभीर बीमारियां नहीं लगती।
तो अगर आप चीनी की जगह गुड़ की खीर खाते हैं तो लंबी उम्र तक आप बीमारियों से बच सकते हैं।
4. गुड़ की खीर पाचन को भी मजबूत बनाती है – Kheer
जब आप गुड़ की खीर खाते हैं तो इससे आपके जो पाचक एंजाइम होते हैं वह एक्टिवेट होते हैं। इससे आपके पाचन में वृद्धि होती है। जिस इंसान का पाचन अच्छा होता है, स्ट्रांग होता है उसे बीमारियां नहीं लगती।
तो इस तरह गुड़ की खीर आपको बीमारियों से बचाती है।
5. गुड़ की खीर खाने से लीवर डिटॉक्सीफाई होता है और किडनी डिटॉक्सिफाई होती है – Kheer
जब आप गुड़ खाते हैं तो इससे शरीर के जो हानिकारक पदार्थ होते हैं, वे बाहर निकलते हैं। इससे आपके शरीर के अंदरूनी अंगों की सफाई होती है जैसे किडनी और लीवर।
तो अगर आप गुड़ की खीर का सेवन करेंगे तो आपका लीवर खराब नहीं होगा और आपकी किडनी खराब नहीं होगी।
तो चीनी की खीर अगर आप खाते हैं तो उससे सिर्फ आपको स्वाद मिलता है। कोई हेल्थ बेनिफिट नहीं मिलता। इसके विपरीत अगर आप गुड़ की खीर खाते हैं तो आपके स्वाद में वृद्धि होती है।
टेस्ट आपको ज्यादा मिलता है और साथ में आपको हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं तो गुड़ की खीर स्वाद भी है और दवा भी है।
तो आज के बाद जब भी आप खीर बनाएं तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा



