Healthy Food and Unhealthy Food – कैंसर, डायबिटीज, मोटापे का कारण हैं यह चार सफेद फूड, ऐसे पहुंचाते हैं नुकसान
Post Contents
जानते हैं, चार ऐसी सफेद खाने की चीजों के बारे में, जो आपके शरीर में जाकर कैंसर, डायबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों को पैदा करती हैं।
अगर आप इन चीजों को खाना चाहें तो कितनी मात्रा में खा सकते हैं यानि इनकी सुरक्षित मात्रा कितनी है।
1. सफेद चीनी – Healthy Food and Unhealthy Food
सफेद चीनी को एम्प्टी कैलोरीज भी कहा जाता है क्यूंकि यह आपके शरीर में जाकर आपको सिर्फ कैलोरीज देती है।
इसमें कोई भी पोषक तत्व नहीं होता है। कोई विटामिन मिनरल कुछ भी नहीं होता है। सिर्फ खाली कैलोरीज होती है।
जो लोग ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं करते हैं, उनके शरीर में जाकर सफेद चीनी लीवर के ऊपर फैट के रूप में जमा हो जाती है, जिसे लीवर की बीमारी होती है।
इसके अलावा सफेद चीनी इंसुलिन के ऊपर भी बुरा असर डालती है। इससे डायबिटीज की बीमारी होती है।
अगर आप सफेद चीनी खाना ही चाहते हैं तो अगर आपकी उम्र 40 से कम है और 18 से ज्यादा है तो आप एक दिन में ज्यादा से ज्यादा पाँच चम्मच चीनी खा सकते हैं।
अगर आपकी उम्र 40 से ज्यादा है तो आपको इसे और कम करने की जरूरत है। अगर आप इससे ज्यादा चीनी खाएंगे तो फिर आपको डायबिटीज और लीवर की बीमारी होने का खतरा है।
Read more, रोग-प्रतिरोधक क्षमता क्या है? और इसे कैसे बढ़ाए – Body Immunity Power
2. अजीनोमोटो – Healthy Food and Unhealthy Food
अजीनोमोटो एक सफेद नमक जैसा पदार्थ है जिसे चाइनीज खाने में ज्यादा डाला जाता है। नूडल्स और सूप वगैरा बनाने में ज्यादा डाला जाता है।
अजीनोमोटो दिल के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसकी अगर सुरक्षित मात्रा की बात करें तो इसकी आपके शरीर को बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती क्यूंकि यह कुदरती रूप से टमाटर और अंगूर में पाया जाता है।
टमाटर हर भारतीय भोजन में खाया जाता है। इसलिए जितना अजीनोमोटो आपको चाहिए वह आपको टमाटर से मिल जाता है।
और अगर आप इसे बाहर से खाएंगे तो फिर यह आपको नुकसान करेगा। आपके दिल के लिए अजीनोमोटो अच्छा नहीं है। इससे आपको दिल की बीमारी हो सकती है।
3. सफेद नमक – Healthy Food and Unhealthy Food
सफेद नमक ब्लड प्रेशर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा और बढ़ता है।
सफेद नमक शरीर में पानी की मात्रा पर असर डालता है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है।
ये बढ़ा हुआ अतिरिक्त पानी ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। इसके अलावा जब नमक को बनाया जाता है तो इसमें फ्लोराइड मिलाए जाते हैं।
ज्यादा नमक खाने पर यह फ्लोराइड सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। सुरक्षित मात्रा की बात करें तो एक दिन में आप ज्यादा से ज्यादा एक छोटा चम्मच नमक खा सकते हैं।
लेकिन लगभग सभी लोग इससे ज्यादा नमक खाते हैं।
REad more, Normal Sugar Level – Diabetes को कंट्रोल करने के 3 असरदार नुस्खे
4. सफेद मैदा – Healthy Food and Unhealthy Food
मैदा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल बढ़ता है और मोटापा बढ़ता है। मैदा बनाने के लिए गेहूं को प्रोसेस किया जाता है।
प्रोसेस करने के दौरान गेहूं में पाए जाने वाले एंडोस्पर्म नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा पाचन के लिए आवश्यक चोकर को भी हटा दिया जाता है।
यानि गेहूं के ऊपर जो छिलका होता है उसे भी निकाल दिया जाता है। कुल मिलाकर गेहूं से मैदा बनाते समय गेहूं में मौजूद लगभग सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
ऐसे में मैदा, पाचन संबंधी गंभीर समस्या को पैदा करता है। फाइबर ना होने की वजह से यह शरीर में से कोलेस्ट्रॉल को बाहर नहीं निकाल पाता, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।
फाइबर ज्यादा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है। अगर सही मात्रा की बात करें तो मैदे से बने पदार्थ आप हफ्ते में सिर्फ एक बार खा सकते हैं, वह भी सिर्फ टेस्ट करने लायक मात्रा में।
लेकिन आजकल हम जिस तरह का भोजन खाते हैं उसमें इन चीजों को पूरी तरह से हटाना संभव नहीं है।
लेकिन अगर आप इन चीजों की मात्रा को कम कर पाएं तो इससे भी आपकी सेहत में काफी ज्यादा सुधार होगा।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा



