आईब्रो को घना बनाने के घरेलू उपाय – Eyebrows Thick
Post Contents
चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आईब्रो की अहम भूमिका होती है। अगर आईब्रो (Eyebrows) शेप में हो तो आंखों के साथ-साथ पूरे चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
आंखों को सुंदर बनाने के लिए आईब्रो भी अच्छी तरह से तराशी हुई होनी चाहिए। भौंहों के आकार भी फैशन के हिसाब से बदल लिए जाते हैं। सत्तर के दशक में बेहद पतली आईब्रो देखने में आती थीं।
आजकल मोटी आईब्रो (eyebrows) अधिक पोपुलर हैं। भौंहों का आकार चेहरे की बनावट पर निर्भर करता है। भौंहों की लंबाई हमेशा आँखों से लंबी होनी चाहिए।
अगर आपकी भौंहें पतली है तो और आप भी मोटी और आकर्षक भौंहों की चाह रखती है तो केमिकल की बजाय आपको मोटी आइब्रो पाने के लिए प्राकृतिक तरीके ढूंढने चाहिए।
ये है वो उपाय जो आपकी आई ब्रो को प्राक्रतिक रूप से घना , काला ,और सुन्दर बनाती है | आखिर खूबसूरत चेहरे की शान जो होती है खूबसूरत आँखे |
read more, कमजोर हड्डियों को कैसे बनाये मजबूत – Bones and Joints
घनी आईब्रो के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for eyebrows thick)
केस्टर आयल (Castor Oil)
केस्टर आयल में मौजूद प्रोटीन विटामिन और कई तत्व आपकी आइब्रो को घना और काला बनाने में मददगार हो सकते है, इसके लिए आपको केस्टर आयल को अपनी ऊँगली पर लेकर हलके हाथो से मसाज करना है और फिर रात भर के लिए छोड़ देना है .
नारियल का तेल (Coconut Oil) – Eyebrows Thick
नारियल के तेल की कुछ बूंदे लेकर उसे अपनी आईब्रो पर लगाये और हलके हाथो से मसाज करे ताकि रक्त संचार बड जाये फिर इसको रात भर के लिए छोड़ दे और सुबह उठ कर धोले | इससे कुछ ही दिनों में आपकी आइब्रो घनी और काली हो जायेंगी |
नींबू के छिलके (Lemon Peels) – Eyebrows Thick
नीम्बू के छिलके आपको घनी आइब्रो देने में अत्यंत लाभ्कारी साबित हो सकते है | इसके लिए आपको नीम्बू को काटना है और उसके छिलके को अपनी आइब्रो पर मलना है इससे कुछ ही दिनों में आपकी आई ब्रो घनी और चमकदार हो जाएँगी
जैतून का तेल (Olive Oil)
जैतून का तेल आपकी आइब्रो को प्राक्रतिक रूप से घना और काला बनाने में बहुत ही कारगर हो सकता है | बस रोज़ रात को सोने से पहले अपनी आइब्रो पर जैतून के तेल से मालिश करे और उसे रात भर के लिए छोड़ दे फिर सुबह उठ कर धोले |
ट्रिम करवाए (Eyebrows Trimming/Threading) – Eyebrows Thick
अगर आपकी आइब्रो पतली है तो आपको हर महीने में कम से कम दो बार पार्लर जाकर या किसी एक्सपर्ट से अपनी आइब्रो को ट्रिम करवाना चाहिए इससे आपकी आइब्रो जल्दी और तेज़ी से घनी होती है
|पर अगर आप किस काम को खुद नहीं कर सकते तो किसी की मदद ले किसी अनाडी से ऐसा करवाना आपको महंगा भी पड़ सकता है|
पेट्रोलियम जेली (Petroleum Jelly)
पेट्रोलियम जेली या वेसलीन को हम अक्सर अपने रूखे होंटों और हाथ पैरो को नरम बनाने के लिए प्रयोग करते है पर इसकी मदद से आप अपनी आइब्रो को भी घना बना सकते है |
बस आपको रोज़ सोने से पहले अपनी आई ब्रो पर पेट्रोलियम जेली या वेसलीन को लगाना है | और सुबह उठ कर धो लेना है | इससे कुछ ही दिनों में आपकी आइब्रो घनी हो जाएँगी|
Read more, कोहनी के कालेपन को दूर करने के उपाय – Home Remedies for Dark Elbows
दूध (Milk) – Eyebrows Thick
दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वह फिर से ग्रो करने लगते है। इसके लिए रात को सोने से पहले कॉटन को दूध में डूबोकर आईब्रो के आस-पास लगाएं।
इससे आपकी आईब्रो घनी और मजबूत होगी। यह सबसे आसान और सस्ता नुस्खा है जो काफी कारगर है।
बादाम का तेल (Almond Oil)
बादाम का तेल आईब्रो का वॉल्यूम बढ़ाने के साथ-साथ उसको नरिश भी करता है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ई होता है। जिससे यह बालों का ग्रोथ करता है। इसके लिए रोज सोने से पहले आईब्रो में बादाम के तेल से मसाज करें|
प्याज का रस (Onion Juice) – Eyebrows Thick
प्याज में पाया जाने वाला सल्फर आईब्रो की ग्रोथ में बहुत ही फायदेमंद होता है। प्याज को अच्छी तरह से पीसकर उसका रस आईब्रो पर लगाएं। प्याज का रस लगाने से उस जगह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आईब्रो में नए बालों की ग्रोथ होती है।
नियमित रूप से इस रस को लगाने से आप जल्द ही मोटी आईब्रो पाने में सफल हो जायेगें।
एलोवेरा जूस (Aloe-Vera Gel) – Eyebrows Thick
शरीर के लगभग हर समस्या के लिए एलोवेरा बहुत मददगार होता है। आप चाहें तो एलोवेरा जैल खरीद सकते हैं या इसकी ताजी पत्तियों से इसका जैल निकाल सकते हैं। इसके जेल से आइब्रो को बढ़ने में मदद मिलेगी।
एलोवेरा आईब्रो के बालों को न्यूट्रिशन देने के साथ ही डैमेज बालों को भी ठीक करता है। अगर थ्रेडिंग के दौरान आपकी आईब्रो को कोई नुकसान पहुंचा हो, तो एलोवेरा जूस उसे रिपेयर कर आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाता है। इसे आप नियमित रूप से आइब्रो पर लगाएं।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा




[…] Read more, आईब्रो को घना बनाने के घरेलू उपाय – Eyebrows… […]