पाचन तंत्र को कैसे बनाये स्वस्थ – How to Make the Digestive System Healthy
Post Contents
कई बार बहुत से लोग बहुत अधिक तेल-मसाला और तला-भुना खाने से परहेज करते है क्योंकि उसकी वजह होता है उनका पेट।
हर किसी के पेट की पचाने की क्षमता अलग-अलग होती है। लेकिन कई बार ये बताना बहुत ही मुश्किल होता है की आपका पेट क्या पचा सकता है और क्या नहीं।
पेट के कमजोर होने का कारण
जन्म के वक्त पूरा पोषण का मिलने से।
आंतो के कमजोर होने से।
शरीर में फाइबर की कमी से।
तनाव के कारण नींद न आने से।
पानी कम पीने से।
संतुलित भोजन न करने से।
समय पर खाना न खाने से।
स्मोकिंग और शराब का सेवन से।
बहुत अधिक मेडिसिन के सेवन से।
पेट की पाचन शक्ति कैसे बढ़ायें – How to make the digestive system healthy
आवश्यक सामग्री
सेब का सिरका(apple sider vinegar) : 2 tea स्पून
जीरा पाउडर : आधा tea स्पून
दालचीनी पाउडर : एक चुटकी
Read more, Acne Face Map – चेहरे के लक्षण देख कर जानिए शरीर में क्या चल रहा है?
कैसे करे इस्तेमाल
सबसे पहले जीरे को हल्का सा भून ले और उसका पाउडर बना ले।
जीरे की तासीर ठंडी होती है इसके सेवन से पेट ठंडा रहता है और किसी भी तरह का इन्फेक्शन ठीक हो जाता है।
जीरा ब्लड के सर्कुलेशन को ठीक करता है। महिलाओं को अनियमित माहवारी की समस्या होती है तो उन्हें जीरा का पाउडर एक गिलास पानी के साथ पीना चाहिए।
पाचन शक्ति को करे दुरुस्त – How to make the digestive system healthy
एक गिलास हलके गुनगुने पानी में 2 tea स्पून सेब का सिरका, हाफ tea स्पून जीरा पाउडर और एक चुटकी दालचीनी पाउडर डाल कर सबको अच्छे से मिक्स कर ले फिर इसका सेवन करे।
अगर आप चाहे तो स्वाद को थोडा और बेहतर बनाने के लिए इसमें आधा tea स्पून काला नमक का भी इस्तेमाल कर सकते है।
इस ड्रिंक का सेवन आप पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, जी मिचलाना और उलटिया कोई भी परेशानी होने पर कर सकते है।
अगर दर्द अक्सर रहता है तो इस ड्रिंक को रोजाना रात को सोने से पहले पी कर सोये। इससे सुबह आपका पेट बिलकुल साफ़ हो जायेगा।
Read more, Low Hemoglobin – खून बढ़ाने, एनीमिया, हीमोग्लोबिन व आइरन की कमी ठीक करने के घरेलू उपाय
पेट के लिए ये हैं फायदेमंद – How to make the digestive system healthy
केला खाए
अगर आपका वजन ज्यादा है तो रोजाना सुबह एक केला नाश्ते से पहले खाए और अगर वजन कम है तो नाश्ते के बाद एक केला खाए।
केले में एंटी-ओक्सिडेंट और फाइबर होता है जो आपके पाचन शक्ति को ठीक करता है और साथ ही आपके वजन को भी मेन्टेन करता है।
सौंफ
सौंफ पेट को ठंडा रखने में और पाचन शक्ति को बढ़ाने में बहुत ही इफेक्टिव होता है।
रोजाना रात को एक टेबल स्पून सौंफ पानी में भिगो कर रख दे और सुबह छान कर खाली पेट सौंफ को चबा-चबा कर खा ले और उसके पानी को पी ले।
पेट की सुरक्षा है जरुरी
अगर आप एक healthy बॉडी चाहते है तो आपको अपने पेट का विशेष ध्यान रखना होगा।
सबसे पहले जान ले की आपका पेट क्या क्या झेल सकता है। पेट की कैपेसिटी से ज्यादा उस पर लोड न डाले।
ऑयली फ़ूड, हाई कैलोरी और हाई कोलेस्ट्रोल वाली चीजों के सेवन का सीधा असर हमारे internal organs पर पड़ता है।
अपने लंच में दही को जरुर शामिल करे। दही में मौजूद विटामिन-c और एसिडिक प्रॉपर्टीज पेट की हानिकारक अम्लता को दूर करता है।
दही के अलावा दूध पीना भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है उन्हें रात को सोने से पहले बिलकुल ठंडा दूध पीना चाहिए। एसिडिटी नहीं होगी।
रोजाना एक गिलास पानी में आधा नींबू और काला नमक मिक्स करके पिए। पाचन शक्ति हमेशा मजबूत बनी रहेगी
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा.




[…] Read more, पाचन तंत्र को कैसे बनाये स्वस्थ – How to Make … […]