काले चने के फायदे – kale chane
Post Contents
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो आपको मोर्निंग ब्रेकफास्ट जरुर करना चाहिए। लेकिन भागदौड़ और बिजी लाइफ में हम healthy मोर्निंग ब्रेकफास्ट की तरफ ध्यान ही नहीं देते।लेकिन भीगे हुए काले चने के फायदों से आप जरुर अंजान होंगे और अगर इसके साथ भीगे हुए बादाम और मुनक्के मिला दिए जाए तो इसकी शक्ति कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है।
तीनो के अलग अलग गुण होते है। वही आप अगर तीनो का एक साथ सेवन करते है तो ये आपके लिए सबसे healthy मोर्निंग ब्रेकफास्ट बन सकता है।
भीगे हुए काले चने खाने के फायदे
काले चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते है जो की आपको एनीमिया, डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर, एसिडिटी, हार्ट डिसीज और यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्यायों से आपकी रक्षा करता है लेकिन अगर आप चनो को भिगो कर खाते है तो इसके फायदे और भी अचूक होते है।
भीगे हुए बादाम खाने के फायदे
बादाम विटामिन–इ का सबसे बड़ा श्रोत है इसमें प्रोटीन, वसा, विटामिन, पौटेशियम, सोडियम, फाइबर, कैल्शियम, मैगनीज, कॉपर, राइबोफ्लाविन और मिनरल होता है ये आपकी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर के कोलेस्ट्रोल लेवल को कण्ट्रोल करता है, मेमरी पॉवर और एनर्जी को बढ़ाता है और कैंसर से रोकथाम करता है।
Read more, Migraine Meaning In Hindi -माइग्रेन के Head Ache को ठीक करने के घरेलू उपचार
भीगे हुए मुनक्के खाने के फायदे
मुनक्के में fructose और glucose पाया जाता है जो की आपके वजन को बढ़ाने में बहुत उपयोगी होता है इसके आलावा ये हमारे कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कम करता है। इसमें मौजूद आयरन(iron) और कॉपर(copper) आपको एनीमिया से बचा कर आपकी बॉडी में नए ब्लड सेल्स बनाता है।
मुनक्के मे विटामिन A और बीटा कैरोटिन(beta carotene) होता है जो की आपकी आँखों की रोशनी बढाता है, मोतियाबिंद से आपकी रक्षा करता है और साथ ही इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मुनक्का हड्डियो को मजबूत बना कर गठिया(joints pains) से आपकी रक्षा करता है।
Main Ingredient -kale chane
काला चना : 8 से 10 ग्राम
बादाम : 3 से 4
मुनक्का : 8 से 10
शहद : 1 tea स्पून
बनाना कैसे है – How to Prepare
सबसे पहले आप रात को एक गिलास पानी में 8 से 10 ग्राम काले चने, 3 से 4 बादाम और 8 से 10 मुनक्को के दानो को रात भर कर के भिगो कर छोड़ दे। भीगे हुए काले चने औषिधि के रूप में भी फायदेमंद है।
कैसे करे सेवन – How to use – kale chane
सुबह अगर आप एक्सरसाइज के लिए जाते है तो एक्सरसाइज के बाद भीगे हुए चने, बादाम और मुनक्को को खाली पेट चबा-चबा कर खाना है इसके अलावा जिस पानी में आपने इन्हें भिगो कर रखा था उस पानी को फेंकने के बजाय उस पानी में एक चम्मच शहद मिला कर पी ले।
चने का पानी चने खाने के बराबर ही लाभ पहुंचाता है हालाँकि इसके पानी को आप बिना शहद मिलाये भी पीते है तो भी इससे आपको फायदे होगा। भीगे हुए चने आपके पेट को ठंडा रख कर आपके अपच की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होते है।
Read more, अस्थमा होने पर क्या खाए – Asthma Diet
सावधानियां – Precautions
इसे खाने के एक घंटे बाद ही आप नाश्ता करे लेकिन अगर आप नाश्ता नहीं करना चाहते तो सीधा लंच भी कर सकते है। चना, बादाम और मुनक्का आपके लिए सबसे फायदेमंद और healthy ब्रेकफास्ट होता है।
जिन लोगों को डायबिटीज है या जिनका sugar लेवल हमेशा बढ़ा रहता है वो लोग भीगे हुए चने, बादाम और मुनक्को का सेवन कर सकते है लेकिन बचे हुए पानी में शहद का इस्तेमाल न करे, बल्कि वो पानी को बिना शहद मिलाये ही पियें।
रोजाना एक्सरसाइज जरुर करे अगर आप एक्सरसाइज करने के बाद इसका सेवन करते है तो भीगे हुए चने, बादाम और मुनक्का आपके लिए और ज्यादा फायदेमंद होता है।
तीनो चीजों काले चने, बादाम और मुनक्के की क्वांटिटी का जरुर ध्यान रखे।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा



