Low Sugar Fruits – शुगर के लिए रामबाण हैं ये 5 फल

Post Contents

- Advertisement -

Sharing is caring!

Low Sugar Fruits – शुगर के लिए रामबाण हैं ये 5 फल

- Advertisement -

Post Contents

कुछ लोगों का कहना है कि डायबिटीज में फ्रूट्स खाने ही नहीं चाहिए क्योंकि वे मीठे होते हैं और उनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। 

जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ये कहते हैं कि आप कितनी भी मात्रा में फ्रूट्स खा सकते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है।

तो जानते हैं कि डायबिटीज में आपको किस तरह के फल खाने चाहिए, कितनी मात्रा में खाने चाहिए, किस समय पर खाना चाहिए और इन्हें खाने से आपको क्या फायदे मिलेंगे। 

- Advertisement -

तो सबसे पहले आप इस जरुरी बात को समझें कि डायबिटीज में आखिर किस फल को किस समय पर खाना चाहिए – Low Sugar Fruits

डायबिटीज में जब आप किसी भी फल को खाते हैं तो आप उसे खाना खाने के 2 से 3 घंटे बाद खाइए। 

क्योंकि जब आप खाना खाते हैं तो खाना खाने के बाद आपके शरीर का जो ब्लड शुगर लेवल है वह थोड़ी सा बढ़ जाता है। 

यदि हम हमारे शरीर का नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल देखें तो खाना खाने से पहले हमारे शरीर का जो शुगर लेवल है वह 80 से 130 मिलीग्राम पर डेसीलीटर होता है और खाना खाने के दो घंटे बाद हमारे शरीर का जो शुगर लेवल है वह 180 मिलीग्राम पर डेसीलीटर तक हो जाता है। 

इसीलिए यदि आप खाना खाने के जस्ट पहले या बाद में फल को खाते हैं तो यह आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक ला सकता है।

- Advertisement -

डायबिटीज में आपके लिए यह समझना भी बहुत ज्यादा जरुरी हो जाता है कि फलों को आपको कितनी मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि सभी तरह के फलों में लगभग सभी तरह के कार्ब्स पाए जाते हैं। विटामिन्स पाए जाते हैं, कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं और इस लिए उनमें नैचुरल शुगर भी पाई जाती है – Low Sugar Fruits 

Read more, Kheer – गुड़ की खीर के फायदे सर्दियों में

इसीलिए यदि आप डायबिटिक हैं तो आपको 70 से 100 ग्राम फल खाना होता है और आपको एक बार में एक फल ही खाना चाहिए और आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि जिस फल को भी आप खा रहे हैं, उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए।

एक और बहुत ही जरुरी बात, बहुत सारे लोगों को यह लगता है कि फ्रूट जूस फ्रूट की तरह ही हेल्दी होते हैं। 

एक्चुअली में जब आप फलों से जूस बनाते हैं तो उस समय इसके कई तरह के जरुरी पोषक तत्व और फाइबर जो है वह वेस्ट हो जाते हैं, जिसकी वजह से ये फ्रूट जूस जो होते हैं वह आपके शरीर में तेजी से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं और ये आपके शरीर में शुगर सिरप या फिर सिर्फ चीनी का ही काम करते हैं। 

इसलिए यदि आप डायबिटिक हैं तो फ्रूट जूस पीने की बजाय आप फलों को खाने पर ज्यादा ध्यान दीजिए। 

तो जानते हैं पांच ऐसे फलों के बारे में जो कि डायबिटीज में अमृत माने जाते हैं। 

1.     सेब – Low Sugar Fruits

सेब शुगर पेशेंट के लिए सबसे बेहतर फल होता है और इसके बेहतर होने का एक कारण यह है कि इसमें मौजूद इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम है। 

अब यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स क्या है? 

तो ग्लाइसेमिक इंडेक्स का मतलब होता है कि कितनी तेजी से ग्लूकोज या शुगर आपकी बॉडी में रिलीज होती है और सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से यह आपके शरीर में कभी भी शुगर के लेवल को नहीं बढ़ाता है। 

इसीलिए आप इसे रोज खा सकते हैं। एक मीडियम साइज का सेब खाना डायबिटीज के पेशेंट के लिए बहुत ही अच्छा है। 

2.     पपीता – Low Sugar Fruits

डायबिटीज में पपीता खाना भी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। पपीता एक ऐसा फल है जोकि मल्टी विटामिन है। 

मतलब इसमें सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। वही आप देखेंगे तो पाएंगे कि लगभग एक कप पपाया में 11 ग्राम शुगर होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 होता है। 

इसलिए डायबिटीज होने के बावजूद भी आप इसे खा सकते हैं। पपाया में एक चीज और बहुत ही अच्छी होती है जो होता है फाइबर। 

फाइबर आपके पाचन को आसान बनाता है और इसके साथ ही यह आपके वजन को भी बैलेंस करके रखता है। 

Read more, B12 Deficiency Symptoms – विटामिन बी 12 की कमी के सामान्य 8 लक्षण

3.     स्ट्रॉबेरी – Low Sugar Fruits

यदि आप चाहते हैं कि आपका शुगर लेवल हमेशा मेंटेन रहे तो आपको स्ट्रॉबेरी जरूर खाना चाहिए। इसके पीछे एक रीजन है। 

 स्ट्रॉबेरी में एक केमिकल पाया जाता है जिसे की एंथोसायनिन कहते हैं। यह एक ऐसा एंटीओक्सिडेंट है जो कि स्ट्रॉबेरी को कलर प्रदान करता है और जब आप इस फल को खाते हैं तो यह आपके शरीर में इंसुलिन और कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नहीं देता है बल्कि उसे हमेशा मेन्टेन करके रखता है। 

इसीलिए इस स्ट्रॉबेरी खाना ना सिर्फ डायबिटिक के लिए अच्छा होता है बल्कि जिनको दिल से रिलेटेड प्रॉब्लम होती है उनके लिए भी स्ट्रॉबेरी बहुत ही अच्छा फल है। 

4.     संतरा – Low Sugar Fruits

डायबिटीज होने पर आपको दो प्रॉब्लम सबसे ज्यादा होती हैं, पहला थकान और दूसरा इन्फेक्शन। 

तो ऐसे में संतरा खाना आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन सी की मात्रा बहुत ही अच्छी पाई जाती है। 

इसलिए जब आप इसे खाते हैं तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है और आपको कई तरह की बीमारियां और इन्फेक्शन नहीं होता है। 

इसके साथ ही यह आपके शरीर की थकान और लेजी नेस को भी दूर करने में मदद करता है। संतरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 52 है जो कि मॉडरेट है। 

इसीलिए आप रोज 2 से 3 मीडियम साइज के संतरे खा सकते हैं। 

5.     कीवी – Low Sugar Fruits

एक मीडियम साइज के कीवी में लगभग छह ग्राम शुगर होती है। इसके साथ इसका जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स है वह 50 होता है। 

इसीलिए डायबिटीज के पेशेंट के लिए कीवी खाना एक बहुत ही अच्छा। इसके साथ ही कीवी में फाइबर, पोटेशियम और कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर के इम्यून पावर को स्ट्रॉन्ग करते हैं। 

जो आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं और आपके ब्लड प्रेशर को भी बढ़ने नहीं देते हैं। 

उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा

Sharing is caring!

Summary
Article Name
Low Sugar Fruits - शुगर के लिए रामबाण हैं ये 5 फल
Description
Low Sugar Fruits - शुगर के लिए रामबाण हैं ये 5 फल
Author
Publisher Name
Ayurved Guide
Publisher Logo
- Advertisement -
DrSeema Guptahttps://www.ayurvedguide.com
I am an Ayurvedic Doctor, serving humanity through Ayurveda an Ancient System of Medicine from the last 21 years, by advising Ayurveda principles and healing the ailments. I follow the principle that prevention is always better than cure.

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Garlic Benefits – Health benefits and uses of fresh garlic – How to use

Garlic Benefits - Health benefits and uses of fresh garlic - How to use Garlic is one of...

Ajwain Water Benefits – अजवाइन के पानी का पानी पीने के 4 फायदे और 3 नुकसान

Ajwain Water Benefits - अजवाइन के पानी का पानी पीने के 4 फायदे और 3 नुकसान जानते हैं, अजवायन...

Symptoms – सिर्फ लक्षणों से जानिए आपको कौन सी बीमारी है

Symptoms - सिर्फ लक्षणों से जानिए आपको कौन सी बीमारी है कोई भी बीमारी अगर शुरूआत में ही...

Get in Touch

83,651FansLike
1,456FollowersFollow
8,464FollowersFollow
943FollowersFollow
22,300SubscribersSubscribe

Latest Posts

Garlic Benefits – Health benefits and uses of fresh garlic – How to use

Garlic Benefits - Health benefits and uses of fresh garlic - How to use Garlic is one of...

Ajwain Water Benefits – अजवाइन के पानी का पानी पीने के 4 फायदे और 3 नुकसान

Ajwain Water Benefits - अजवाइन के पानी का पानी पीने के 4 फायदे और 3 नुकसान जानते हैं, अजवायन...

Symptoms – सिर्फ लक्षणों से जानिए आपको कौन सी बीमारी है

Symptoms - सिर्फ लक्षणों से जानिए आपको कौन सी बीमारी है कोई भी बीमारी अगर शुरूआत में ही...

Cucumber Benefits – हर रोज एक खीरा खाने के फायदे

Cucumber Benefits - हर रोज एक खीरा खाने के फायदे आप हर रोज़ एक खीरा खाना शुरू कर दीजिये...

Regrow Hair Naturally in 3 Weeks – इन 8 चीजों को खाने से बाल दोबारा उगने लगते हैं

Regrow Hair Naturally in 3 Weeks - इन 8 चीजों को खाने से बाल दोबारा उगने लगते हैं hair...
Summary
Article Name
Low Sugar Fruits - शुगर के लिए रामबाण हैं ये 5 फल
Description
Low Sugar Fruits - शुगर के लिए रामबाण हैं ये 5 फल
Author
Publisher Name
Ayurved Guide
Publisher Logo