Natural Remedies for Chronic Constipation – अगर पुरानी कब्ज है तो काम करेंगे यह घरेलू नुस्खे
जानते हैं, पुरानी कब्ज को कैसे दूर करना है,
1. आपको 250 ग्राम गाजर लेनी है और इसे हर रोज सुबह चबा चबाकर खाना है। 250 ग्राम गाजर खाली पेट खानी है। यह आपका हर रोज का रूटीन होना चाहिए।
250 ग्राम गाजर में साढ़े सात ग्राम फाइबर होता है। यह फाइबर आपकी पुरानी कब्ज को ठीक करेगा – Natural Remedies for Chronic Constipation।
2. इसके बाद आपको एक नुस्खा तैयार करना है।
`10 ग्राम वाटरमेलन यानी तरबूज के बीज ले लीजिये।
10 ग्राम बादाम ले लीजिये।
10 ग्राम इसबगोल ले लीजिये।
10 ग्राम आमला पाउडर ले लीजिए।
10 ग्राम फेनेल सीड्स यानी सौंफ के बीज ले लीजिए।
10 ग्राम सीसम सीड्स यानी सफेद तिल ले लीजिये।
60 ग्राम इन सबका पाउडर बनाकर मिक्स कर लीजिए।
इसका एक छोटा चम्मच रात को सोते समय दूध के साथ खाइए। इस नुस्खे से पुरानी से पुरानी कब्ज होती है।
Read more, Best Tea For Health – क्या आप भी पीते हैं, हानिकारक चाय कॉफी अपनाएं ये स्वस्थ ड्रिंक्स
3. अगर इन दोनों नुस्खों से बात ना बने तो इनके साथ अलसी का थोडा सा तेल खाना शुरू कर दीजिये। अलसी का तेल आँतों के अंदर भोजन की आगे बढ़ने की गति को बढ़ा देता है – Natural Remedies for Chronic Constipation
शुरूआत में आप आधा छोटा चम्मच अलसी का तेल अपने भोजन में शामिल करें। इसे दाल सब्जी में मिक्स करके खाएं।
कुछ दिनों बाद इसकी मात्रा को कर आधा चम्मच सुबह और आधा चम्मच शाम को कर दें और फिर कुछ दिनों के बाद एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को कर दें।
ऐसा करने से आपकी कब्ज खुल जाएगी। अगर इन तीन चीजों से भी फायदा नहीं होता तो फिर एक चौथी चीज और खानी शुरू करिए।
4. आपको एक छोटा चम्मच व्हीटग्रास पाउडर लेना है। व्हीटग्रास पाउडर मतलब गेहूं के जवारे का पाउडर एक छोटे चम्मच गेहूं के जवारे के पाउडर को पानी में घोलकर आपको खाली पेट पीना है।
आपको इसे कम से कम तीन महीने लगातार पीना है। आप सुबह उठकर सबसे पहले इसे पी सकते हैं और जब यह हजम हो जाए तो उसके बाद गाजर खा सकते हैं।
गेहूं के जवारे का पाउडर भी कब्ज को दूर करने के लिए बहुत बढ़िया होता है और इससे आपको और भी बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
5. अगर इन सब चीजों से भी फायदा नहीं होता तो सुबह खाली पेट एक गिलास संतरे का जूस पीना शुरू कर दीजिए – Natural Remedies for Chronic Constipation।
आप सुबह खाली पेट गेहूं के जवारे का पाउडर पियेंगे पानी में घोलकर उसे पानी में घोलने की बजाय संतरे के जूस में घोलें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करिये।
आपको कम से कम 30 दिनों तक लगातार संतरे का जूस पीना है। सुबह सुबह खाली पेट संतरे का जूस पीने से पाचन में सुधार होता है और भूख बढ़ती है जिससे कब्ज दूर होती है।
खाली पेट संतरे का जूस पीने से कॉलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इसका आपको अलग से एक फायदा मिलेगा।
अगर इन पाँच चीजों को खाने से भी आपको कब्ज में राहत नहीं मिलती तो एक छठी और आखरी चीज और खानी शुरू कर दीजिये। इसके बाद आपके कब्ज को ठीक होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
Read more, Gathiya Ayurvedic Treatment – Gathiya Bimari – गठिया रोग का इलाज
6. ये चीज है कैस्टर ऑयल यानि अरंडी का तेल। इसे खाने के बाद आपका स्टूल नरम बन जाएगा, जिससे पेट साफ़ होने लगेगा।
आप एक छोटे चम्मच से लेकर चार छोटे चम्मच तक अरंडी का तेल रात को सोते समय गरम दूध में मिलाकर खा सकते हैं।
रात को सोते समय दूध के साथ आप जो पाउडर वाला नुस्खा खाते हैं उसी दूध में आप अरंडी का तेल मिक्स कर सकते हैं।
लेकिन अरंडी का तेल आपको लगातार नहीं खाना है क्योंकि इससे कुछ साइडइफेक्ट भी हो सकते हैं। इसका इस्तमाल आपको तभी करना है, अगर पहले बताई चीजों को खाने के बाद भी आपको कोई फर्क ना पड़े।
अरंडी का तेल खाने से पेट में मरोड़ उठ सकते हैं और उल्टी आने का मन हो सकता है – Natural Remedies for Chronic Constipation।
इन सभी चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल करेंगे, अपने रूटीन का हिस्सा बनाएंगे तो आपकी पुरानी कब्ज जरूर ठीक होगी।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा



