Normal Heart Rate – हार्ट रेट क्या होता है, हार्ट रेट किस प्रकार चेक कर सकते हैं
Post Contents
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि हार्ट रेट क्या होता है और नॉर्मल हार्ट रेट कितना होना चाहिए। हम यह भी जानेंगे कि आप अपना हार्ट रेट किस प्रकार चेक कर सकते हैं और अपने हार्ट रेट को सही रखने के लिए भी हम कुछ जरूरी बातें जानेंगे।


Normal heart rate by age
हमारा हार्ट एक मिनट में जितनी बार धड़कता है उसे हार्ट रेट कहते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति का हार्ट रेट 60 से 90 बीट प्रति मिनट के बीच में होता है। इसका मतलब यह है कि एक स्वस्थ व्यक्ति का दिल एक मिनट में 60 से 90 बार धड़कता है।
Read more, Chia Seeds in Hindi-जानें चिया सीड के बारें में, क्या हैं लाभ और नुकसान
How to check heart rate at home – Normal Heart Rate


आप भी अपना हार्ट रेट चेक कर सकते हैं। अगर यह 60 से 90 के बीच में है तो बिल्कुल सही है। अपना हार्ट रेट चैक करने के लिए आप अपनी कलाई के ऊपर नब्ज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जब अपनी नब्ज पर उंगली रखेंगे तो आपको नब्ज हिलती महसूस होगी।
यही दिल की धड़कन है। आप अपनी नब्ज के ऊपर उंगली रखिए और गिनती करना शुरू कर दीजिए। एक मिनट में जितनी धड़कनें आपको महसूस होंगी, वही आपका हार्ट रेट है।
Resting heart rate for women


नॉर्मल हार्ट रेट आपको उस समय चेक करना चाहिए जब आप आराम कर रहे होते हैं। जब आप कोई कसरत या कोई और काम कर रहे होते हैं उस समय आपको हार्ट रेट चेक नहीं करना चाहिए क्योंकि उस समय दिल की धड़कन बढ़ी हुई होती है।
इसलिए नार्मल हार्ट रेट चैक करने का सही समय है, रात को सोने से पहले, बिस्तर पर जाने के बाद या फिर सुबह उठने के बाद कोई भी काम करने से पहले। सुबह उठने के बाद बिस्तर पर लेटे लेटे ही आप अपना हार्ट रेट चैक कर सकते हैं।
How to keep heart rate normal


नॉर्मल हार्ट रेट को बनाए रखने के लिए आपको अपने दिल की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। इसके लिए ऐसा भोजन खाएं जो हेल्दी हो। अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड हो। ओमेगा थ्री दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
Read more, Gond Kateera – रोज करें गोंद कतीरा का सेवन, जानें खाने का सही तरीका
इसके लिए आप अलसी का सेवन कर सकते हैं। अलसी में बहुत अच्छी मात्रा में ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाए जाते हैं।


इसके इलावा अपने वजन को कंट्रोल में रखें। आठ नौ घंटे की नींद लें और तनाव मुक्त रहें। नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। हर रोज आधा घंटा सैर करें और नियमित रूप से अपने कॉलेस्ट्रॉल की जांच करवाते रहें।
अगर आप इन बातों का ख्याल रखेंगे तो आपका दिल स्वस्थ और सेहतमंद बना रहेगा और आप एक सेहतमंद जिंदगी जी सकेंगे।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये जानकारी लाभदायक सिद्ध होगी



