Safed Musli Benefits – सफेद मूसली के होश उड़ाने वाले अनगिनत फायदे
Post Contents
पुरुषों की सभी तरह की यौन समस्याओं को दूर करने के लिए सफ़ेद मूसली बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। लेकिन इसके साथ ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए इसके बहुत से फायदे होते हैं।
तो जानते हैं कि सफेद मूसली क्या है इसे खाने का सही समय, सही तरीका, फायदे, नुकसान और किस बीमारी में आपको इसे नहीं खाना चाहिए।
सफेद मूसली क्या है – Safed Musli Benefits
सफेद मूसली का वैज्ञानिक नाम Chlorophytum Borivilianum है। सफ़ेद मूसली को स्पाइडर प्लांट और वाइट मूसली के नाम से भी जाना जाता है।
ये भारत का एक बहुत ही प्रसिद्द औषधीय पौधा है और इसके इसी गुण को देखते हुए इसे सफेद सोना और दिव्य औषधि भी माना जाता है।
सफेद मूसली को प्रयोग करने का सही तरीका क्या है – Safed Musli Benefits
सफ़ेद मूसली को आप सीरप के रूप में ले सकते हैं या टेबलेट या फिर पाउडर के रूप में भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।
इसके साथ ही बच्चे, बुजुर्ग और प्रेग्नेंट महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं और ये सभी इसका सेवन कितनी मात्रा में करें इसके बारे में हम आगे अभी डिस्कस करेंगे।
सफेद मूसली का सेवन एक सामान्य व्यक्ति जिसे की किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं है। एक ग्लास गुनगुने दूध के साथ रोज इसका सेवन कर सकते हैं।
सफ़ेद मूसली को यदि आप रेगुलर लंबे समय तक प्रयोग करते हैं तो इससे आपको भूख लगना बंद हो सकती है।
इसीलिए आप जब भी इसे प्रयोग करते हैं तो आप इसे इस तरीके से प्रयोग करें की आप एक या दो महीने तक इसका रेगुलर यूज़ करें, फिर इसके बाद बीच में एक या दो महीने का गैप लें और इसके बाद आप फिर से इसका यूज़ करना शुरू कर सकते हैं।
Read more, क्या आपको आपकी प्रकृति पता है? जानें अपनी प्रकृति आयुर्वेद के अनुसार – Ayurveda Body Type
एक दिन में आपको इसकी कितनी मात्रा लेनी चाहिए – Safed Musli Benefits
सफ़ेद मूसली की डेली डोज, उम्र, जेंडर और बीमारी की कंडीशन के अनुसार अलग अलग हो सकती है।
एक सामान्य व्यक्ति के लिए इसकी डेली डोज 4 से 5 ग्राम होती है और किसी भी कंडीशन में आपको इसे 12 ग्राम से ज्यादा नहीं लेना है, नहीं तो इससे आपको नुकसान होने शुरू हो जाएंगे।
यदि आप छोटे बच्चों को इसका सेवन कराते हैं जिनकी उम्र 10 साल से कम है तो उन्हें 20 से 30 मिलीग्राम से ज्यादा आपको इसे नहीं देना है।
यदि बच्चों को फायदा हो भी रहा है तब भी आप इसकी डोज को ज्यादा मत करिये, नहीं तो इससे उन्हें नुकसान होगा।
जिन बच्चों की उम्र 10 से 20 साल होती है उन लोगों को 1 से 2 ग्राम सफेद मूसली की मात्रा पर्याप्त होती है।
ऐसे लोग जिनकी एज 20 से 50 साल के बीच में है, उन लोगों के लिए 3 से 6 ग्राम सफेद मूसली लेना पर्याप्त होता है।
इसके अलावा जिन लोगों की उम्र 50 साल से ज्यादा है, उन लोगों को 2 से 3 ग्राम सफेद मूसली का सेवन करना चाहिए।
यदि गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं सफेद मूसली का सेवन कर रही हैं तो उन्हें इसकी मात्रा 1 से 2 ग्राम इतनी ही लेनी है, इससे ज्यादा आपको इसकी डोज़ नहीं लेनी है।
सफ़ेद मूसली लेने का सही समय क्या होता है – Safed Musli Benefits
सफेद मूसली को खाना खाने के दो घंटे बाद हल्के गुनगुने दूध के साथ लेना चाहिए।
इसके अलावा यदि आप इसे रात के समय लेते हैं तो रात के समय सोने से दो घंटे पहले गुनगुने दूध के साथ सफेद मूसली का सेवन जरुर करिये।
सफ़ेद मूसली एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जिसके आपको ढ़ेरों फायदे मिलते हैं।
1.मस्कुलर वीकनेस को कम करने में – Safed Musli Benefits
मस्कुलर वीकनेस का क्या मतलब है की आपकी मांसपेशियों में यदि कमजोरी है यह कमजोरी किसी भी वजह से हो सकती है,
हो सकता है आपको कोई बीमारी हुई हो जिसकी वजह से आपको कमजोरी महसूस हो रही है,
- आप एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं जिसकी वजह से आपको कमजोरी है
- आपको डायबिटीज की वजह से कमजोरी है या
- कैंसर की वजह से कमजोरी आ गयी है या
- किसी भी तरह की कमजोरी है
तो उसमे सफेद मूसली खाना आपके लिए सबसे ज्यादा इफेक्टिव होता है।
आप इस बात को समझिये कि ये जो बीमारियां हैं, सफेद मूसली उसे ठीक नहीं करेगी। लेकिन इनकी वजह से जो भी कमजोरी आई है वो सभी आपकी बहुत ही जल्दी ठीक हो जाएगी।
Read more, वजन घटाने के लिए दिन भर में क्या खाएं – Weight Loss Tips in Hindi
2. नपुंसकता – Safed Musli Benefits
इरेक्टाइल डिसफंक्शन मतलब नपुंसकता और यौन परफॉर्मेंस को तेजी से बढ़ाने के लिए आप आधा चम्मच सफेद मूसली का पाउडर एक ग्लास गुनगुने दूध के साथ जरूर लीजिए।
इसके अलावा आप क्या कर सकते हैं, आप आधा चम्मच सफेद मूसली का पाउडर एक चम्मच शहद के साथ लेते हैं तो इससे भी आपको उतना ही फायदा होता है।
इस तरीके से सफेद मूसली का सेवन करने से आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है, जिससे की इनफर्टिलिटी की प्रॉब्लम दूर होती है। साथ ही जो दूसरी यौन रिलेटेड प्रॉब्लम होती है वह भी दूर होती है और यह आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद करता है।
3. फिजिकल स्ट्रेंथ – Safed Musli Benefits
यदि आप बहुत ही तेजी से फिजिकल स्ट्रेंथ बढ़ाना चाहते हैं तब आपको सफेद मूसली जरुर खानी चाहिए।
यदि आप फिजिकल एक्टिविटीज करते हैं, आप जिम जाते हैं और अपनी मसल्स को बहुत ही तेजी से गेन करना चाहते हैं, तो आप सुबह के समय नाश्ते के समय आप एक ग्लास दूध के साथ सफेद मूसली का सेवन जरुर करिए। इससे आपकी मसल्स बहुत ही तेजी से स्ट्रॉन्ग बनती है।
4. श्वेत प्रदर – Safed Musli Benefits
महिलाओं में श्वेत प्रदर की समस्या जिसे कि ल्यूकेमिया भी कहते हैं, इस समस्या के वजाइना से सफ़ेद और दुर्गन्धित डिस्चार्ज होता है तो इस समस्या में सफेद मूसली का सेवन करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
यह समस्या कितनी ही पुरानी क्यों ना हो, ऐसे में यदि आप सफेद मूसली का सेवन करती हैं तो यह समस्या आपकी बहुत ही जल्दी और बहुत ही तेजी से ठीक होती है।
5. UTI – Safed Musli Benefits
यदि आपको यूरिन डिस्चार्ज में प्रॉब्लम होती है यदि आपको जलन, दर्द या रुक रुक के यूरिन आने की प्रॉब्लम है तो ऐसे में भी सफेद मूसली खाइए, इससे आपको बहुत ही जल्दी आराम मिलेगा।
6. वजन – Safed Musli Benefits
यदि आप अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको सफेद मूसली का सेवन दूध के साथ करना चाहिए और यदि आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तब आप इसका सेवन हल्के गर्म पानी के साथ करिए तो ये दोनों तरह की कंडीशन में आपके लिए फायदेमंद होगा।
Read more, Flaxseeds Benefits for Health – क्या अलसी हर रोज खा सकते हैं?अलसी ज्यादा अच्छी या चिया सीड?
सफेद मूसली का सेवन करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं।
वाइट मूसली को सही मात्रा में खाया जाए तो इससे आपको कभी भी किसी भी तरह के नुकसान नहीं होंगे।
यदि आप इसे गलत तरीके से और ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है
जिनमें कफ दोष ज्यादा होता है,
जिन्हें हमेशा सर्दी, जुकाम और गले में खराश रहती है, उन लोगों को सफेद मूसली का सेवन नहीं करना चाहिए क्यूंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह आपकी इस प्रॉब्लम को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।
यदि आप सफेद मूसली का सेवन बहुत ही लंबे समय तक और रेगुलर करते हैं तो इससे आपको धीरे धीरे भूख लगना बंद हो सकती है।
प्रेगनेंसी और मैटरनिटी के समय इसे खाने से यदि आपको किसी भी तरह की परेशानी हो रही है या फिर आपको कुछ साइडइफेक्ट्स दिख रहे हैं तो आपको इसे खाना बंद करना है।
कुछ बीमारियां ऐसी भी होती हैं जिनमें आपको सफेद मूसली नहीं खाने चाहिए
तो सबसे पहली कंडीशन यह होती है कि यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी या इसी तरह की कोई दूसरी गंभीर बीमारी है तब आपको सफेद मूसली का सेवन नहीं करना है क्योंकि यह आपके शरीर में रक्त के संचार को तेज करता है जिससे आपकी ये समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।
यदि आपका पाचन तंत्र पहले से खराब है या फिर आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कि आईबीएस यानि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम या फिर आंतों में किसी तरह की समस्या है, खाना नहीं पचता है तो फिर आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपकी प्रॉब्लम को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
उम्मीद करती हूँ आपके लिए ये आर्टिकल फायदेमंद सिद्ध होगा

